योग गुरू बाबा रामदेव ने दावा किया है कि अगर सरकार उन्हें इजाजत दे तो
वह देश में 35 से 40 रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल बेच सकते हैं. देश में
जहां एक लीटर पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर तक है, बाबा रामदेव ने महज 35 से
40 रुपये लीटर पेट्रोल-डीजल बेचने का दावा करते हुए मांग की है कि
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी टैक्स स्लैब के न्यूनतम दर यानी पांच फीसदी पर
शामिल किया जाना चाहिए.
बाबा रामदेव ने कहा कि मौजूदा समय में पेट्रोल-डीजल की कीमत आम आदमी की
जेब को खाली करने का काम कर रही है. वहीं जीएसटी में यदि 28 फीसदी के टैक्स
दर पर पेट्रोल-डीजल को शामिल किया गया तो आम आदमी को राहत नहीं मिलेगी.
एनडीटीवी युवा कार्यक्रम के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने पर
केन्द्र सरकार के रुख पर बाबा रामदेव ने कहा कि यदि पेट्रोल-डीजल पर टैक्स
कम करने से सरकार के राजस्व में नुकसान हो रहा है तो वह इसकी भरपाई देश
में अमीर लोगों पर अधिक टैक्स लगाकर कर सकती है.
देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों ने मोदी सरकार के सामने
कड़ी चुनौतियां रख दी है. एक तरफ जहां वैश्विक मुद्रा बाजार में लगातार
डॉलर के मुकाबले रुपये की ताकत कम हो रही है वहीं कमजोर रुपये के चलते उसे
महंगे क्रूड ऑयल को खरीदने के लिए अधिक डॉलर खर्च करना पड़ रहा है.
ईरान पर लगा अमेरिकी प्रतिबंध और भारत समेत अन्य देशों द्वारा इस
प्रतिबंध को मांगने की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, क्रूड ऑयल की
कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है. ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से राजस्व के नुकसान को बचाने में लगी है.
गौरतलब है कि यदि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में महज 1
रुपये की कटौती करे तो केन्द्रीय राजस्व को 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान
होता है. इस नुकसान से केन्द्र सरकार के लिए वित्तीय घाटा को जीडीपी के 3.3
फीसदी के लक्ष्य पर रखना नामुमकिन हो जाएगा. केन्द्र सरकार पेट्रोल पर
19.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.33 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है.
दिल्ली से सटे नोएडा थाना
39 पुलिस ने फरीदाबाद फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे से चैकिंग के दौरान दो
लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पकड़ में आए दोनों लुटेरे योजनाबद्ध तरीके से लूट की
घटना को अंजाम देते थे. उनके साथ ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया
गया. जिसने कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त को खुद लुटवा दिया था.
दरअसल, बीती 4 सितम्बर को एक कपड़ा व्यापारी अंशुल जैन अपने दोस्त अभय के साथ नोएडा में कपड़ा खरीदने आया था. तभी
नोएडा सेक्टर 98 में अंडरपास के पास, दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली
और व्यापारी से पांच लाख कैश और स्कूटी लूट ली, पीड़ित व्यापारी अंशुल जैन
ने इसकी शिकायत पुलिस में की.
पुलिस अंशुल की स्कूटी लूट की जगह से थोड़ी दूरी पर ही बरामद कर ली.
बदमाशों ने स्कूटी के डिग्गी में रखा कैश निकाल लिया था और स्कूटी सड़क के
किनारे छोड़ दिया था. पुलिस ने जब जांच शुरु की तो पहले तो पुलिस को लगा कि बदमाशों ने स्कूटी के लिए लूट की.
लेकिन जब स्कूटी मिल गई और स्कूटी में रखा कैश गायब मिला तो पुलिस को समझ नहीं आया कि बदमाशों को इतनी जल्दी कैसे पता लगा कि डिग्गी में कैश है
और वो तुंरत कैश लेकर स्कूटी छोड़कर कैसे भाग गए. फिर पुलिस ने अंशुल के
साथी अभय से पूछताछ शुरु की तो अभय हर बार अलग बयान देता रहा.
इसके बाद पुलिस को अभय पर शक हो गया, पुलिस ने जब अभय का कॉल रिकार्ड
चेक किया तो उन्हें कुछ ऐसी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने शिवम और
संदीप नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि अभय ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी.
अभय को पता था कि अंशुल कैश लेकर शॉपिग करने जा रहा है. इसके बाद उसने
अपने साले शिवम और उसके दोस्त को रास्ते में खड़ा कर दिया और अंशुल को
लुटवा दिया. पुलिस के मुताबिक अभय इस तरह से कई लूट की वारदातों को अंजाम
दे चुका है, जिसकी जांच जारी है.
No comments:
Post a Comment